कब्रिस्तान में घायलावस्था में पड़ा मिला युवक

नहटौर नगर स्थित एक कालोनी के निकट कब्रिस्तान में गुरुवार को घायल अवस्था में एक युवक पड़ा मिला। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। नहटौर क्षेत्र स्थित जिगर कालोनी के पास स्थित कब्रिस्तान में एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 06:25 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:25 PM (IST)
कब्रिस्तान में घायलावस्था में पड़ा मिला युवक
कब्रिस्तान में घायलावस्था में पड़ा मिला युवक

बुलंदशहर, जेएनएन। नहटौर नगर स्थित एक कालोनी के निकट कब्रिस्तान में गुरुवार को घायल अवस्था में एक युवक पड़ा मिला। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले युवक के स्वजनों ने तहरीर नहीं दी है।

नहटौर क्षेत्र स्थित जिगर कालोनी के पास स्थित कब्रिस्तान में एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक गांव बैरम नगर निवासी राशिद है। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि उसके गले पर किसी धारदार हथियार से वार का निशान है। सीएचसी में उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि युवक मोहल्ला मौलवियान में बाल काटने की दुकान चलाता है तथा पांच दिन पूर्व वह दिल्ली से आया था। एसआइ बबलू सिंह ने बताया इस मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अनियंत्रित होकर सड़क पर थ्री व्हीलर पलटा

धामपुर नगर के मोहल्ला क्षत्रियनगर में एक थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। गुरुवार को नगीना चौराहे से एक थ्री व्हीलर रोडवेज बस स्टैंड की ओर जा रहा था। जब थ्री व्हीलर मोहल्ला क्षत्रियनगर में स्थित एलआइसी कार्यालय के पास पहुंचा तो वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे थ्री व्हीलर का चालक हनीफ निवासी धामपुर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने चालक को घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी