बाइक व थ्री व्हीलर की भिड़ंत में एक युवक की मौत

सगाई समारोह से बाइक से घर वापस लौट रहे दो युवकों की थ्री व्हीलर से भिड़ंत हो गई। इससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 10:53 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 10:53 PM (IST)
बाइक व थ्री व्हीलर की भिड़ंत में एक युवक की मौत
बाइक व थ्री व्हीलर की भिड़ंत में एक युवक की मौत

जेएनएन, बिजनौर। सगाई समारोह से बाइक से घर वापस लौट रहे दो युवकों की थ्री व्हीलर से भिड़ंत हो गई। इससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नगीना के मोहल्ला लाल सराय वैष्णव विहार कालोनी निवासी 30 वर्षीय मोहित पुत्र प्रमोद चौहान अपने दोस्त नितिन कुमार के साथ सोमवार को बाइक से स्योहारा में एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गया था। स्वजनों के अनुसार देर शाम घर वापस लौटते समय जब वह स्योहारा-धामपुर मार्ग पर पहुंचे तो उनकी बाइक की एक थ्री व्हीलर से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से दोनों युवकों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका दोस्त नितिन की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि मोहित की शादी एक साल पहले हुई थी।

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

गांव माधोवाला टांडा निवासी 33 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र लल्लू सिंह पीडब्ल्यूडी में क्लर्क के पद पर तैनात था। सोमवार देर शाम वह चुनाव ड्यूटी कर बाइक से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही युवक गांव मेघपुर के पास ओवर ब्रिज के नजदीक पहुंचा तो उसकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पर पहुंची तथा घायल को अन्य लोगों की मदद से सीएचसी पर भर्ती कराया। इसके बाद घटना की जानकारी उसके स्वजन को दी। यहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजन उसे लेकर जा रही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मृतक युवक की शादी चार माह पूर्व ही गांव जलीलपुर बक्कलाल, अमरोहा से हुई थी। उधर कोतवाल नरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी