हादसे में सिपाही घायल

जनपद मुजफ्फरनगर के जनकपुरी निवासी शुभम पुंडीर मुरादाबाद में ट्रैफिक पुलिस का सिपाही था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:46 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:46 PM (IST)
हादसे में सिपाही घायल
हादसे में सिपाही घायल

जेएनएन, बिजनौर। जनपद मुजफ्फरनगर के जनकपुरी निवासी शुभम पुंडीर मुरादाबाद में ट्रैफिक पुलिस में तैनात है। गत 28 अक्टूबर को वह बाइक से मुरादाबाद जा रहा था। रास्ते में गांव अस्करीपुर के नजदीक तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी थी। जिसमें वह घायल हो गया था। इस मामले में नूरपुर थाने में घायल सिपाही की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। संसू।

तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

नूरपुर: पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। शुक्रवार को देर शाम एसआई विनीत कुमार कांस्टेबल अभिजीत सिंह के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रोडवेज बस स्टैंड से तुल कुमार पुत्र बल्लू सिंह को एक तमंचा 315 बोर व एक जिदा कारतूस के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है। संसू।

रामायण पाठ किया गया

नूरपुर: विकास खंड परिसर में स्थित मंदिर पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त मनरेगा ज्ञान सिंह, बीडीओ दिनेश चंद शर्मा, एडीओ पंचायत ललित प्रताप सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर संक्षिप्त रामायण पाठ का शुभारंभ किया। वहीं, कस्बे आरआर पब्लिक स्कूल, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, न्यू हेवेन इंटर कालेज, आर जी एन पी डिग्री कालेज, लाल बहादुर सिंह स्मारक महाविद्यालय में भी बाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

chat bot
आपका साथी