551 गायत्री साधकों ने लिया एक दिन की आय देने का संकल्प

नजीबाबाद में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 551 गायत्री साधकों ने एक-एक दिन की आय देने का संकल्प लिया। शनिवार को गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से आए कंवर सिंह राणा ने कहा कि श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 07:01 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 07:01 PM (IST)
551 गायत्री साधकों ने लिया एक दिन की आय देने का संकल्प
551 गायत्री साधकों ने लिया एक दिन की आय देने का संकल्प

बिजनौर, जेएनएन। नजीबाबाद में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 551 गायत्री साधकों ने एक-एक दिन की आय देने का संकल्प लिया। शनिवार को गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से आए कंवर सिंह राणा ने कहा कि श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। वे भारतीयों की आत्मा में रचे-बसे हैं। राम राज्य सबसे सुंदर रहा है। जिसमें सभी ईमानदार थे, चरित्रवान थे, पराक्रमी थे। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा.दीपक कुमार ने कहा कि श्रीराम नाम का सुमिरन करते हुए गायत्री साधकों ने एक दिन की आय श्रीराम मंदिर निर्माण में देने का संकल्प लिया। साथ ही 551 गायत्री साधकों ने अंशदान का भी संकल्प लिया है। इस मौके पर घी के दीये जलाकर श्रीराम के चित्र के सम्मुख आरती की गई और गायत्री मंत्रों का जाप किया गया। कार्यक्रम में नरेंद्र शर्मा, पवन चौहान, मिथलेश, विमलेश, मनोज राणा, हरीश शर्मा, योगेश, ओमपाल, बीना, दीपशिखा, अनीता शर्मा, कामेश, सावित्री, सुमन, राजबाला, कविता सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

निधि समर्पण अभियान के तहत घर-घर पहुंचे रामभक्त

नजीबाबाद में अयोध्या में श्री राममंदिर निर्माण के लिए रामभक्तों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने निधि समर्पण अभियान शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को श्री राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग देने के प्रति जागरूक किया। मालिनी नगर की शिवाजी शाखा के रामभक्तों ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान का आदर्शनगर से शुभारंभ किया। निधि समर्पण अभियान के तहत नागरिक स्वेच्छा से श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। निधि समर्पण अभियान में चौधरी ईशम सिंह, रितेश सैन, नरेंद्र उपाध्याय, नरेश कुमार, महेश मलिक, विशेष कुमार, सुशील चौहान, पीके शर्मा, महाशय आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी