प्रशिक्षण में 50 कैडेट्स का हुआ चयन

जेएनएन बिजनौर। 30 यूपी बटालियन एनसीसी बिजनौर के कमान अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह चौहान के आदेशानुसार सूबेदार मेजर जितेंद्र कुमार नेगी के निर्देशन में गुरुवार को डीडीपीएस के मैदान में सैन्य प्रशिक्षण हुआ। कालेज के 200 छात्रों ने प्रतिभाग किया। भर्ती के दौरान छात्रों की 800 मीटर की दौड़ पुरुप (डंड) लंबाई की माप तथा लिखित परीक्षा के द्वारा 50 कैडेट्स का चयन प्रथम वर्ष के लिए किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:20 PM (IST)
प्रशिक्षण में 50 कैडेट्स का हुआ चयन
प्रशिक्षण में 50 कैडेट्स का हुआ चयन

जेएनएन, बिजनौर। 30 यूपी बटालियन एनसीसी बिजनौर के कमान अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह चौहान के आदेशानुसार सूबेदार मेजर जितेंद्र कुमार नेगी के निर्देशन में गुरुवार को डीडीपीएस के मैदान में सैन्य प्रशिक्षण हुआ। कालेज के 200 छात्रों ने प्रतिभाग किया। भर्ती के दौरान छात्रों की 800 मीटर की दौड़, पुरुप (डंड), लंबाई की माप तथा लिखित परीक्षा के द्वारा 50 कैडेट्स का चयन प्रथम वर्ष के लिए किया गया। सूबेदार सुरेंद्र सिंह, नायब सूबेदार विजेंद्र सिंह, तारा हंग लक्षम हवलदार उदयवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, विपिन कुमार, तेज बहादुर सिंह, बलवीर सिंह, अरविद कुमार द्वारा भर्ती कराई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कैप्टन बिशनलाल ने छात्रों को बताया कि एनसीसी के माध्यम से छात्र एकता एवं अनुशासन का अनुसरण करते हुए भारतीय सेना में अपना करियर को बनाते हैं। चीफ ऑफिसर सुभाष बाबू राजपूत ने छात्रों को प्रेरित करते हुए बताया कि एनसीसी के एबीसी प्रमाण पत्र प्राप्त कर भारतीय सेना में भर्ती के बेहतर मौके प्राप्त करते है। प्रतियोगिता में जल सदन ने बाजी मारी

केएस चिल्ड्रन एकेडमी में बोर्ड सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने कला का प्रदर्शन किया।

वायु हाउस ने गुरु पर्व और दशहरा जैसे विषय पर गुरु गोविद सिंह के विचारों के साथ चित्रांकन किया। अर्थ सदन ने ईद त्योहार के द्वारा भाईचारे का संदेश दिया। अग्नि सदन ने दीपावली पर्व को लेकर जीवन के अंधकार को दूर कर जीवन में प्रकाश करने का संदेश दिया। जल सदन ने क्रिसमस त्योहार की चमक को दिखाते हुए सेंटा द्वारा सभी की सहायता करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में जल सदन प्रथम, पृथ्वी सदन द्वितीय, अग्नि सदन तृतीय व वायु सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

chat bot
आपका साथी