लाकडाउन उल्लंघन के मामले में 35 आरोपित गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख का जुर्माना

लाकडाउन को लेकर जिलेभर में पलिस शिकंजा कस रही है। गुरुवार को धामपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मास्क नहीं पहनने पर 441 का चालान कर साढ़े तीन लाख का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने चेकिग अभियान भी चलाया। पुलिस ने पैदल मार्च भी निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:32 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:32 PM (IST)
लाकडाउन उल्लंघन के मामले में 35 आरोपित गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख का जुर्माना
लाकडाउन उल्लंघन के मामले में 35 आरोपित गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख का जुर्माना

बिजनौर, जेएनएन। लाकडाउन को लेकर जिलेभर में पलिस शिकंजा कस रही है। गुरुवार को धामपुर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मास्क नहीं पहनने पर 441 का चालान कर साढ़े तीन लाख का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने चेकिग अभियान भी चलाया। पुलिस ने पैदल मार्च भी निकाला।

एएसपी पूर्वी अनित कुमार ने बताया कि धामपुर पुलिस ने बताया कि लाकडाउन का उल्लंघन करने पर 35 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अजय कुमार, अजीम, रतन, गौतम, दौलत, अशरफ, फरमान, सतीश कुमार, हरिचंद्र, सुमित, अर्जुन, हरपाल, अजय सैनी, अंकुश, नीरज, अजय, नौशाद, जगदीश, जयपाल, शाकिर, वसीम, देवानंद, ताहिर खां, राशिद, जमाल अहमद, शारिक, मयंक, राजन, आजम, गफ्फार, इरशाद, अवनीश, जमील, अमित और शमशाद की गिरफ्तारी हुई है। सभी को जमानत मिल गई है। वहीं जिलेभर में अभियान चलाकर साढ़े तीन लाख का जुर्माना वसूला है। - - - - -

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करें एसडीएम नगीना ने तहसील सभागार में आयोजित राजस्व निरीक्षक लेखपालों की बैठक में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को सचेत करने का आह्वान किया। एसडीएम घनश्याम वर्मा ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए प्राइमरी स्कूलों व पंचायत घरों में क्वारंटाइन सेंटर बनाकर उसमें प्रवासी मजदूरों तथा कोरोना संक्रमण की जांच कराएं। बाहर से आने वाले लोगों की सूची बनाकर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं तथा संक्रमित लोगों से दूर रहने की ग्राम वासियों को सलाह दें। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान चल रहा है जिसके तहत आंगनबाड़ी व आशाएं घर-घर जाकर संक्रमित लोगों की सूची बना कर उनकी जांच कर रही है। इस मौके पर करीब 50 से अधिक राजस्व निरीक्षक लेखपाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी