गन्ना सट्टे के निरीक्षण के लिए 24 टीमें गठित

धामपुर शुगर मिल का नया पेराई सत्र शुरू होने से पहले क्षेत्र में गन्ना सट्टा निरीक्षण शुरू किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग गांवों के लिए 24 टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें गांव में शिविर लगाकर किसानों के गन्ना सट्टे की जांच करेंगी। साथ ही सट्टे में पाई जाने वाली त्रुटियों को दूर किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:33 PM (IST)
गन्ना सट्टे के निरीक्षण के लिए 24 टीमें गठित
गन्ना सट्टे के निरीक्षण के लिए 24 टीमें गठित

जेएनएन, बिजनौर। धामपुर शुगर मिल का नया पेराई सत्र शुरू होने से पहले क्षेत्र में गन्ना सट्टा निरीक्षण शुरू किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग गांवों के लिए 24 टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें गांव में शिविर लगाकर किसानों के गन्ना सट्टे की जांच करेंगी। साथ ही सट्टे में पाई जाने वाली त्रुटियों को दूर किया जाएगा।

पेराई सत्र 2021-22 की तैयारियों को लेकर गन्ना विभाग किसानों के सट्टे दुरुस्त करने में लगा है। गन्ना सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। साथ ही सट्टा प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इसके जरिए किसानों के सट्टे में आने वाली दिक्कतों को दूर किया जा रहा है। अब इसके बाद जल्द ही गन्ना सट्टा निरीक्षण भी किया जाएगा। इसके लिए मिल क्षेत्र में आने वाले गांवों में विभागीय स्तर पर शिविर लगाया जाएगा। इसमें गन्ना समिति, मिल व गन्ना विभाग के कर्मचारी आदि शामिल होंगे। इसके लिए 24 टीमें बनाई गई हैं। टीम में शामिल कर्मचारी किसानों के सट्टे की जांच करेंगे। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडे ने बताया कि तमाम ऐसे किसान हैं, जिनके सट्टे में मोबाइल नंबर नहीं हैं। अभी तक घोषणा पत्र नहीं भरा है। साथ ही रकबे में भी गड़बड़ी है। बताया कि जांच के बाद इन कमियों को शिविर में दूर किया जाएगा। पेराई सत्र शुरू होने वाली सट्टे की खामियां दूर होने से किसानों को पेराई सत्र में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों के सट्टे में कोई गड़बड़ी है, तो वह उसे शिविर में ही सही करा लें।

बेसहारा पशु चट कर रहे फसल

नूरपुर। बेसहारा पशु किसानों के लिए संकट बने हुए हैं। उनकी गाड़ी कमाई पानी की तरह बर्बाद होती जा रही है। पशुओं द्वारा फसल नष्ट करने से उनका आर्थिक रूप से काफी नुकसान हो रहा है। लाख कोशिश के बाद भी उनकी फसल नहीं बच पा रही है।

खेतों पर रात में जागने के बाद भी किसानों की फसल नहीं बच रही है। सारे जतन करने के बाद भी किसान परेशान हैं, फिर भी बेसहारा मवेशियों का झुंड फसलों को रौंदने के साथ चट कर किसानों की गाढ़ी कमाई बर्बाद कर रहे हैं। क्षेत्र के किसानों ने चरी, बाजरा, मक्का सहित आदि की बुआई की है। इस उम्मीद से कि चारा पशुओं को खिलाने में काम आ जाएगा, लेकिन बेसहारा पशुओं की वजह से फसल नहीं बच पा रही है। क्षेत्र के गांव रोशनपुर जागीर, अस्करीपुर, हसुपुरा, पीपला जागीर, झीरन, अब्दुल्लापुर दहाना, सेह, सेला, मालवा, इनायतपुर, गोहावर सहित अन्य कई गांवों में बेसहारा पशु फसल चट कर रहे हैं। क्षेत्र के रामकिशोर सिंह, रणवीर सिंह, परम सिंह, धर्मपाल सिंह, महिपाल सिंह, भूूदेव कुमार, जयवीर सिंह सहित आदि लोगों का कहना है कि बेसहारा पशु फसल को रौंद रहे हैं। इन बेसहारा पशुओं की वजह से काफी नुकसान हो रहा है।

chat bot
आपका साथी