संदिग्ध हाल में युवक की मौत, कोहराम

जासं गोपीगंज (भदोही) कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चौथार गांव में बुधवार को कलेक्टर सरोज (4

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:20 PM (IST)
संदिग्ध हाल में युवक की मौत, कोहराम
संदिग्ध हाल में युवक की मौत, कोहराम

जासं, गोपीगंज (भदोही) : कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चौथार गांव में बुधवार को कलेक्टर सरोज (45) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घटना से स्वजनों में कोहराम मचा रहा।

कलेक्टर मुंबई में नौकरी करता था। लाकडाउन में घर वापस आया था। बुधवार को गांव के बगल ही शराब की दुकान पर साथियों के साथ गया था। घर न लौटने पर परिजन खोजते हुए वहां पहुंचे तो दुकान के बगल वह गिरा पड़ा हुआ था। स्वजनों ने उन्हें उठाकर गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन शव को घर लाए और गुरुवार को अंतिम संस्कार भी कर दिया। उसे दो लड़का व दो लड़की है। एक लड़का मुंबई में नौकरी करता है।

chat bot
आपका साथी