तालाब में डूबने से युवक की मौत, कोहराम

शहर के मर्यादपट्टी गाजी मियां रौजा के पीछे वाले तालाब में शनिवार को दोपहर नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथ नहा रहे दो अन्य युवक भाग खड़े हुए। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आधा दर्जन साहसिक युवकों ने लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद शव को ढूंढ निकाला। हालांकि युवक की पहले ही मौत हो चुकी थी बावजूद इसके राजकीय अस्पताल एमबीएस लाया गया जहां चिकित्सकों ने पुष्टि कर दी। इस बीच मृतक की शिनाख्त बाजार सरदार खां मोहल्ला निवासी जमाल के पुत्र के अजमल (21) के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 09:08 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 09:08 PM (IST)
तालाब में डूबने से युवक की मौत, कोहराम
तालाब में डूबने से युवक की मौत, कोहराम

जासं, भदोही: शहर के मर्यादपट्टी गाजी मियां रौजा के पीछे स्थित तालाब में शनिवार को नहाते समय अजमल (21) डूब गया। उसके साथ के युवकों के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

कोतवाली क्षेत्र के मर्यादपट्टी निवासी जमाल का पुत्र अजमल अपने साथियों के साथ पास के ही तालाब में नहाने गया था। इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को भी नहीं था। नहाते समय वह गहरे पानी में समा गया। जब तक उसके साथी कुछ समझ पाते कि वह पानी में डूब चुका था। साथी को डूबते देख वह भाग खड़े हुए। तालाब से बाहर निकल कर शोर मचाने लगे। देखते ही देखते तालाब के आस-पास बड़ी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय युवक भी तालाब में कूद गए और अजमल की तलाश करने लगे। करीब दो घंटे बाद युवकों ने शव को बाहर निकाला। जमाल के चार पुत्रों में अजमल सबसे छोटा था। वह अपने बड़े भाई गुफरान के साथ किसी कालीन कंपनी में काम करता था। अचानक हुई उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

chat bot
आपका साथी