तालाब में डूबने से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के बेजवा गांव में शनिवार को पांच की संख्या में पास के तालाब में युवक एक साथ नहाने के लिए गए थे। इस दौरान अनिकेत (20) भी साथ में नहाने के लिए तालाब में उतरा था। गहराई में जाने से उसके साथ अन्य साथी डूबने लगे। डूब रहे उसके साथी तो तैरकर किनारे आ गए लेकिन उसको तैरने की जानकारी नहीं थी जिससे वह डूब गया। साथियों को जब वह नहीं दिखाई पड़ा तो उसकी तलाश में लग गए। जानकारी होने पर तालाब किनारे परिजन भी पहुंच गए। दो घंटे प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Aug 2019 07:30 PM (IST) Updated:Sat, 03 Aug 2019 07:30 PM (IST)
तालाब में डूबने से युवक की मौत
तालाब में डूबने से युवक की मौत

जासं, औराई (भदोही) : थाना क्षेत्र के बेजवा गांव में शनिवार को पांच की संख्या में पास के तालाब में युवक एक साथ नहाने के लिए गए थे। इस दौरान अनिकेत (20) भी साथ में नहाने के लिए तालाब में उतरा था। गहराई में जाने से उसके साथ अन्य साथी डूबने लगे। डूब रहे उसके साथी तो तैरकर किनारे आ गए लेकिन उसको तैरने की जानकारी नहीं थी जिससे वह डूब गया। साथियों को जब वह नहीं दिखाई पड़ा तो उसकी तलाश में लग गए। जानकारी होने पर तालाब किनारे परिजन भी पहुंच गए। दो घंटे प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया। जीवित होने की उम्मीद से उसे औराई स्थित निजी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह दो भाइयों में बड़ा भाई था। उसकी शादी 7 जून को हुई थी। युवक के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी