पांच साल बाद भी नहीं चल सकी 10 लाख की एक्स-रे मशीन

स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पानी की तरह धन बहा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:51 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:51 PM (IST)
पांच साल बाद भी नहीं चल सकी 10 लाख की एक्स-रे मशीन
पांच साल बाद भी नहीं चल सकी 10 लाख की एक्स-रे मशीन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पानी की तरह धन बहाया जा रहा है। आक्सीजन प्लांट के साथ ही साथ मेडिकल कालेज की स्थापना कराए जा रहे हैं लेकिन अधिकारी जिले में व्यवस्था को लेकर उदासीन हैं। हकीकत यह है कि 10 लाख की एक्स-रे मशीन पांच साल से संचालित नहीं हो सकी है। अधिकारियों और एजेंसी के पचड़े में मशीन इंस्टाल नहीं हो सका है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में मरीजों की सुविधा के लिए पांच साल पहले करीब 10 लाख की एक्स- रे मशीन की खरीद की गई थी। खरीद के समय विभाग और आपूर्ति करने वाली एजेंसी के बीच मामला फंस गया। एक्स- रे मशीन को सुरियावां में लगा तो दिया गया लेकिन उसे इंस्टाल अभी तक नहीं कराया जा सका। एक्स- रे कराने के लिए मरीजों को प्राइवेट पैथलाजी में जाना पड़ता है। इस मामले को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी जानते हैं लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लोगों के स्वास्थ्य सुविधा को लेकर कितने गंभीर हैं तो दूसरी ओर विभाग के अधिकारी कितने उदासीन बने हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। संचालित होने के पहले ही बिखरे पा‌र्ट्स

- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां के एक कमरे में आपूर्ति के बाद एक्स-रे मशीन को रखा गया था। समय अधिक बीत जाने की वजह से पैंकिग टूट गया है। इसकी वजह से लाखों रुपये की लागत से खरीदी गई मशीन के पा‌र्ट्स बिखर चुके हैं। अस्पताल प्रशासन भी इसको लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। - अस्पताल के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की ओर से एक्स-रे मशीन की जानकारी नहीं दी गई। कार्यालय कर्मियों से जानकारी लेने पर पता चला कि मशीन अभी इंस्टाल नहीं की गई है। आपूर्तिकर्ता फर्म को पत्र लिखकर जल्द ही मशीन का इंस्टाल कराकर जनता को एक्स-रे सुविधा मुहैया कराई जाएगी। - डा. संतोष कुमार चक, मुख्य चिकित्साधिकारी।

chat bot
आपका साथी