जंगली जानवर के हमले से घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर में शुक्रवार की भोर में जंगली जानवर के हमले से वृद्ध घायल हो गया। गांव निवासी रामखेलावन उर्फ बलई यादव भोर में शौच के लिए निकले थे कि कोई जंगली जानवर ने उन पर हमला बोल दिया। किसी तरह संभलते हुए उन्होंने पास से हाथ में लगे एक डंडा के सहारे बचने का प्रयास किया। जिससे उग्र होकर वह उस पर झपट पड़ा। लगभग घायल वृद्ध को वह इस कदर हमलावर हो गया था कि बच निकलने का भी अवसर नहीं था। यह तो संयोग ही था कि इसी दौरान दो कुत्ते आकर वृद्ध का कवच बन हमलावर जानवर को खदेड़ दिया। हमले से घायल व्यक्ति के परिजनों ने घायलवस्था में भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 08:39 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 08:39 PM (IST)
जंगली जानवर के हमले से घायल
जंगली जानवर के हमले से घायल

जासं, दुर्गागंज (भदोही) : स्थानीय थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में शुक्रवार की भोर में जंगली जानवर के हमले से वृद्ध घायल हो गया। गांव निवासी रामखेलावन उर्फ बलई यादव भोर में शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला बोल दिया। किसी तरह संभलते हुए उन्होंने पास ही मिले एक डंडे के सहारे बचने का प्रयास किया। हालांकि तब तक वह उन्हें गंभीर रूप से घायल कर चुका था। संयोग ही था कि इसी दौरान दो कुत्ते आकर वृद्ध का कवच बन हमलावर जानवर से भिड़ गए। इससे वह भाग निकला। जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें भदोही स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी