सर्विस लेन में बने गड्ढों में पांच ट्रैक्टर ईंट डालकर छोड़ा

ध्वस्त हो चुके सर्विसलेन की मरम्मत के नाम पर लोक निर्माण विभाग ने चार पांच ट्रैक्टर ईंटे गिराकर अपनी जिम्मेदारी समाप्त कर दी जबकि यह व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। ईंटे डालने के बाद भी सर्विसलेन पर आवागमन बहाल नहीं हो सका। दरअसल सौ मीटर दूरी वाले सर्विस लेन पर एक दो नहीं बल्कि अनगिनत गड्ढे हैं वह भी पांच से आठ फुट लंबे चौड़े। यही कारण है कि ईंटे डालने के बाद भी सर्विसलेन पर आवागमन बहाल नहीं हो सका जबकि एक लेन बाधित होने से जाम की समस्या उत्पन्न होती है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:05 AM (IST)
सर्विस लेन में बने गड्ढों में पांच ट्रैक्टर ईंट डालकर छोड़ा
सर्विस लेन में बने गड्ढों में पांच ट्रैक्टर ईंट डालकर छोड़ा

जासं, भदोही : ध्वस्त हो चुके सर्विसलेन की मरम्मत के नाम पर लोक निर्माण विभाग ने चार-पांच ट्रैक्टर ईंट गिराकर अपनी जिम्मेदारी की खानापूर्ति कर ली। ईंटे डालने के बाद भी सर्विसलेन पर आवागमन बहाल नहीं हो सका। दरअसल सौ मीटर दूरी वाले सर्विस लेन पर एक दो नहीं बल्कि अनगिनत गड्ढे हैं, वह भी पांच से आठ फुट लंबे-चौड़े। यही कारण है कि ईंटे डालने के बाद भी सर्विसलेन पर आवागमन शुरू नहीं हो सका जबकि एक लेन बाधित होने से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इंदिरा मिल ओवरब्रिज के पश्चिमी ओर निर्मित सर्विसलेन पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। गड्ढे इतने बड़े हो चुके हैं कि वाहनों का आवागमन तक रोकना पड़ा। उधर पश्चिमी लेन बंद होने के कारण पूर्वी लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।

chat bot
आपका साथी