स्वरोजगार से सशक्त होंगी महिलाएं

स्वरोजगार करके महिलाएं सशक्त हो सकती है। इसके साथ ही बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया जा सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में सोमवार को उद्यमिता विकास के लिए आयोजित साबुन बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Feb 2020 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 03 Feb 2020 06:38 PM (IST)
स्वरोजगार से सशक्त होंगी महिलाएं
स्वरोजगार से सशक्त होंगी महिलाएं

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : स्वरोजगार करके महिलाएं सशक्त हो सकती है। इसके साथ ही बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया जा सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में सोमवार को उद्यमिता विकास के लिए आयोजित साबुन बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्र प्रभारी डा. विश्वेंदु द्विवेदी ने यह बातें कहीं। प्रशिक्षण हासिल कर रही महिलाओं-युवतियों को स्वरोजगार कर लाभ उठाने पर जोर दिया। प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार मौर्य ने साबुन बनाने का प्रशिक्षण दिया। विस्तार से उपयोग की जाने वाली सामग्री, बनाने के तरीके आदि की जानकारी दी। इस मौके पर डा. एके चतुर्वेदी, डॉ. गोविद चौधरी, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. मनोज पांडेय, सर्वेश बरनवाल सहित प्रशिक्षणार्थी थे।

chat bot
आपका साथी