रोकी गई कलेक्ट्रेट की राह पर बढ़ी महिलाएं

एक ओर कोटे की दुकानों से खाद्यान्न वितरण में मनमानी की शिकायत जहां जारी है। वहीं कार्ड बनाने में पात्र परिवारों की अनदेखी का मामला भी सामने आने लगा है। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लागू लॉकडाउन के इस दौर में कार्ड न होने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Apr 2020 08:45 PM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2020 08:45 PM (IST)
रोकी गई कलेक्ट्रेट की राह पर बढ़ी महिलाएं
रोकी गई कलेक्ट्रेट की राह पर बढ़ी महिलाएं

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : एक ओर कोटे की दुकानों से खाद्यान्न वितरण में मनमानी की शिकायत जहां जारी है। वहीं कार्ड बनाने में पात्र परिवारों की अनदेखी का मामला भी सामने आने लगा है। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लागू लॉकडाउन के इस दौर में कार्ड न होने व राशन न मिले से उत्पन्न संकट पर ज्ञानपुर ब्लाक क्षेत्र के थानीपुर गांव की कई महिलाओं ने कलेक्ट्रेट की राह थाम ली। दुर्गागंज रोड तिराहे पर रोक लिया गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ज्ञानपुर देवेंद्र यादव व आपूर्ति निरीक्षक दिनेश यादव ने उन्हें राशन कार्ड बनवाने व खाद्यान्न दिलाने का आश्वासन देकर वापस लौटाया।

तिराहे पर पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि वह गरीब परिवार से जुड़ी हैं। मेहनत मजदूरी करके किसी तरह से परिवार चलाती हैं। एक वर्ष से ग्राम प्रधान से कार्ड बनवाने की मांग कर रही हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जबकि तमाम अपात्र (सुविधा संपन्न) परिवारों का अंत्योदय व पात्र गृहस्थी का कार्ड बना है। लॉकडाउन में काम ठप हो जाने से भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर चमेली, सुशीला, अमरावती, अनीता, सूरजकली, पिकी देवी, मुन्ना देवी, खुशबू, विद्या देवी आदि थीं।

chat bot
आपका साथी