स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए शासन द्वारा संचालित मिश्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 08:54 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 08:54 PM (IST)
स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं
स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति के तहत रविवार को विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के साथ 181 महिला हेल्पलाइन, डायल 112, हेल्प लाइन 1098 आदि नंबरों की जानकारी दी गई। उन्हें स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

सुरियावां प्रतिनिधि के अनुसार : नगर पंचायत सुरियावां कार्यालय में आयोजित कार्यशाला मिशन शक्ति के उद्देश्य से अवगत कराया गया। महिला शक्ति केंद्र, वन स्टाप सेंटर, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, चाइल्ड लाइन, महिला हेल्पलाइन, इमरजेंसी नंबर आदि के बारे में जानकारी दी गई। चेयरमैन गोरेलाल कनौजिया ने महिलाओं से योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया। ईओ सोनल जैन, किरण, कुणाल गुप्ता, प्रेमबाबू, गीता मौर्या व मीना देवी आदि थीं।

लालानगर प्रतिनिधि के अनुसार : नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित आदर्श अतिथि भवन में कार्यक्रम में बेटा-बेटी एक समान, सबको शिक्षा सब को मान को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। भाजपा नेता सपना दुबे ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रोबेशन कार्यालय से दीपक यादव, चाइल्ड लाइन की सोनाली सरोज, मनीषा द्विवेदी, अर्चना जायसवाल, मधुबाला मिश्रा, इंदिरा देवी, तारा देवी व सुशीला आदि थीं।

औराई प्रतिनिधि के अनुसार : नगर पंचायत कार्यालय घोसिया में चेयरमैन रजिया नुमान मिशन शक्ति का शुभारंभ किया। महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। जोर दिया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानून का कड़ाई से पालन होना चाहिए। संतोष कुमार, हैदर अली, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रह्लाद दास, प्रेमलीला, चांदतारा, शहजादा, फातिमा, नूरजहां बेगम, शाहनवाज बेगम व अन्य थीं।

chat bot
आपका साथी