भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद मुनकाद अली ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सरकार हर मुद्दे पर फेल है। गुरुवार को ऊंज बाजार में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वातग के दौरान यह बातें कहीं। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Mar 2020 04:57 PM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2020 04:57 PM (IST)
भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं
भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं

जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : बसपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद मुनकाद अली ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सरकार हर मुद्दे पर फेल है। गुरुवार को ऊंज बाजार में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत के दौरान ये बातें कहीं। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने काला धन निकालकर गरीबों के खाते में भेजने का दावा किया था। गरीबों के खाते बंद हो गए लेकिन आज तक न तो काला धन आया न ही खाते में पैसा पहुंचा। प्रत्येक मुद्दे पर विफल भाजपा एनआरसी, सीसीए आदि के नाम पर केवल जनता को उलझा रखी है। स्वागत करने वालों में मोके यादव, पूर्व कोऑर्डिनेटर सुधीर गौतम, जयप्रकाश चौधरी, शादाब अंसारी, लालधर गौतम, रमेश पाल, धर्मेंद्र गौतम, राजेश राव आदि थे।

chat bot
आपका साथी