दहेज के लिए घर से निकाली गई महिला, पुलिस ने लौटाया

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 06:19 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 06:19 PM (IST)
दहेज के लिए घर से निकाली गई महिला, पुलिस ने लौटाया
दहेज के लिए घर से निकाली गई महिला, पुलिस ने लौटाया

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न को रोकने पर सख्त कार्रवाई का भी निर्देश है। इसके बाद भी पुलिस गंभीर होते नहीं दिख रही है। ऐसा ही मामला सामने आया है गोपीगंज थाना क्षेत्र के सागररायपुर गांव में। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता प्रिया पांडेय को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। गुहार लगाने कोतवाली पहुंचने पर उसे बगैर किसी कार्रवाई के उल्टे पांव वापस कर दिया गया।

जौनपुर जनपद के रामपुर कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासी लल्लन पांडेय की पुत्री प्रिया पांडेय की शादी सागररायपुर के शिवशंकर पांडेय के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। विवाहिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाता रहा। शनिवार की रात पति ने उसकी पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। कोतवाली में न्याय की आस लेकर पहुंची तो भूखी-प्यासी महिला की फरियाद सुनना तो दूर उसे जंगीगंज चौकी जाने का फरमान जारी कर दिया गया। हालांकि नगर के चौराहे पर पहुंची महिला की पीड़ा सुन जब लोगों ने थाने में शिकायत की तो उसे बुलाया गया।

chat bot
आपका साथी