प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से फिर बनेगी भाजपा सरकार : दयालु

जासं भदोही वर्ष --2022 में प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से उत्तर-प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:05 PM (IST)
प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से फिर बनेगी भाजपा सरकार : दयालु
प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से फिर बनेगी भाजपा सरकार : दयालु

जासं, भदोही : वर्ष --2022 में प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से उत्तर-प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार

बनेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कुशल नेतृत्व में यूपी तेज से विकास के पथ पर अग्रसर है। यह बात पूर्वाचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ.दयाशंकर मिश्र दयालु ने विकास खंड सभागार में शनिवार को आयोजित भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए कही। दयालु ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कहा कि प्रबुद्ध वर्ग के लोग एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हमें जनता के बीच जाना होगा। साढ़े चार साल के कार्यकाल की सरकार की उपलब्धियां उनके सामने रखनी होगी। प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनानी जरूरी है।

डॉ.दयाशंकर ने कहा कि वर्ष -- 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां भाजपा के इर्द गिर्द भी नजर नहीं आएंगी। इस बात को विपक्ष के लोग बखूबी समझ रहे हैं लेकिन जनता के बीच अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए जी- जान से जुटे हैं। इससे पहले जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, विधानसभा प्रभारी जगदीश नारायण पांडेय एवं विस्तारक सत्य प्रकाश कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किए।

अध्यक्षता सूर्य प्रसाद द्विवेदी, संचालन प्रिय कुमार श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित पांडेय, रितेश तिवारी, डा.विनोद सोनकर, संतोष तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय, जितेंद्र पांडेय, गोवर्धन राय, अशोक पाठक, सुरेश दुबे, दिलीप गुप्ता, सर्वेश पाल आदि थे।

chat bot
आपका साथी