पिक अप के धक्के से पत्नी की मौत, पति घायल

दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर सदलूबीर के पास पिकअप के धक्का से बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई पति गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार प्रयागराज जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के जोगिया शेखपुर निवासी मोहम्मद युनूस पत्नी अजमतुल निशा (45) मंगलवार को बाइक से क्षेत्र के सिंहपुर गांव में बेटी के घर जा रहे थे। जैसे ही सदलूबीर के पास पहुंचे कि सामने से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बाइक समेत दोनों दूर फेंका गए। दुर्घटना में पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रुप से घायल पति तड़प रहा था। स्थानीय लोगों ने डायल 100 व एंबुलेंस 10

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 12:40 AM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 12:40 AM (IST)
पिक अप के धक्के से पत्नी की मौत, पति घायल
पिक अप के धक्के से पत्नी की मौत, पति घायल

जासं, सुरियावां (भदोही) : दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर सदलूबीर के पास पिकअप के धक्का से बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई, पति गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार प्रयागराज जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के जोगिया शेखपुर निवासी मोहम्मद युनूस पत्नी अजमतुल निशा (45) मंगलवार को बाइक से क्षेत्र के सिंहपुर गांव में बेटी के घर जा रहे थे। जैसे ही सदलूबीर के पास पहुंचे कि सामने से तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बाइक समेत दोनों दूर फेंका गए। दुर्घटना में पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रुप से घायल पति तड़प रहा था। स्थानीय लोगों ने डायल 100 व एंबुलेंस 108 को सूचना दिया। घायलावस्था में उसे सुरियावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर उपचार कराया गया। महिला के शव को दुर्गागंज पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना के समय अवसर देख पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी