सरकारी संस्थान हो या फिर प्राइवेट, रीढ़ होते हैं कर्मचारी

उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में शुक्रवार को पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित नव निर्मित कैंप कार्यालय का अपर जिलाधिकारी राम¨सह वर्मा और उप जिलाधिकारी अमृता ¨सह ने फीता काट कर लोकार्पित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 12:15 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 12:15 AM (IST)
सरकारी संस्थान हो या फिर प्राइवेट, रीढ़ होते हैं कर्मचारी
सरकारी संस्थान हो या फिर प्राइवेट, रीढ़ होते हैं कर्मचारी

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में शुक्रवार को पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित नव निर्मित कैंप कार्यालय का अपर जिलाधिकारी राम¨सह वर्मा और उप जिलाधिकारी अमृता ¨सह ने फीता काट कर लोकार्पित किया। कहा कि सरकारी संस्थान हो या फिर प्राइवेट लेकिन कर्मचारी रीढ़ होते हैं। वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने अधिकारियों के साथ लगे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों सहयोग से ही किसी भी कार्य को निष्पादित किया जाना संभव होता है। बारिश का दिन हो अथवा कड़ी धूप लेकिन कर्मचारी अपने कार्तव्यों का निर्वहन निष्ठा के साथ करते हैं। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इसके साथ ही महासंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ¨सह ने कहा कि महासंघ के पदाधिकारियों को बैठक आदि को लेकर दिक्कत उठानी पड़ती थी लेकिन जिलाधिकारी के प्रयास से पुरानी कलेक्ट्रेट में यह स्थान मिल गया। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप ¨सह, मुन्नू लाल रावत, चंद्रमा प्रकाश पांडेय, शिवराम, मनोज कुमार, विजय प्रताप, अजय कुमार शुक्ला, रमाशंकर यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी