चौबीस केंद्रों पर गेहूं खरीद बंद, टूटा कई साल का रिकार्ड

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) सरकारी केंद्रों पर किसानों को गेहूं खरीद का उचित मू

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:27 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:27 PM (IST)
चौबीस केंद्रों पर गेहूं खरीद बंद, टूटा कई साल का रिकार्ड
चौबीस केंद्रों पर गेहूं खरीद बंद, टूटा कई साल का रिकार्ड

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही): सरकारी केंद्रों पर किसानों को गेहूं खरीद का उचित मूल्य मिलने पर कई साल का

रिकार्ड टूट गया। वर्ष 2012 में 25 हजार एमटी गेहूं की खरीद हुई थी। इस खरीद सत्र में 35 हजार एमटी की खरीद हो चुकी है। शासन की ओर से 24 खरीद केंद्रों को बंद कर दिया गया है जबकि बचे कुछ किसानों को सुविधा के लिए मंडी समिति में चार केंद्रों को 22 जून तक खोल दिया है। यहां पर सत्यापित किसान अपना उपज

बेच सकते हैं। पंजीयन और सत्यापन पर पहले से ही रोक लगने से करीब दो हजार किसानों को झटका लगा है।

अन्नदाता को उनके उत्पादन का उचित मूल्य दिलाने के लिए जनपद में कुल 28 केंद्र खोले गए थे। शासन की ओर इस इस सत्र में कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया था। 15 जून को ही 24 केंद्रों को बंद कर दिया गया था। पंजीयन के बाद भी करीब तीन हजार किसानों का खरीद नहीं हो सका था। शासन की ओर से खरीद के लिए 22 जून तक का समय दिया गया। इसके लिए मंडी समिति में स्थित चार केंद्रों को खोल दिया गया। कहा गया कि जिन किसानों का पंजीयन और सत्यापन हो गया है वह मंडी समिति में अपना ऊपज बेच सकते हैं। अब तक 34 हजार एमटी की खरीद हो चुकी है। दावा है किया जा रहा है कि कई साल का रिकार्ड टूट गया। इसके पहले 2012-13 में 25 हजार एमटी खरीद हुई थी। किसानों की भीड़ अधिक देख शासन की ओर से पहले ही पंजीयन और सत्यापन पर रोक लगा दिया गया था। पंजीयन के बाद भी सैकड़ा से अधिक किसानों का सत्यापन नहीं किया गया।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने बताया कि 22 जून तक मंडी समिति में चार केंद्र खोले गए हैं। इसी केंद्र पर सत्यापित किसान अपना उपज बेच सकते हैं। बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष रिकार्ड खरीद की गई है। इसके साथ ही गेहूं का भंडारण करने के लिए गोदामों की व्यवस्था की जा रही है।

chat bot
आपका साथी