शांति, सद्भावना का संदेश लेकर निकले यात्रियों का स्वागत

पश्चिम बंगाल के झालदा पुरुलिया से शांति व सद्भावना का संदेश ल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 04:28 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 04:28 PM (IST)
शांति, सद्भावना का संदेश लेकर निकले यात्रियों का स्वागत
शांति, सद्भावना का संदेश लेकर निकले यात्रियों का स्वागत

जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : पश्चिम बंगाल के झालदा पुरुलिया से शांति व सद्भावना का संदेश लेकर निकले पैदल यात्रियों का शुक्रवार को जिले के ऊंज सीमा पर भव्य स्वागत किया गया।

आजाद कुमार के नेतृत्व हरे कृष्ण, हरे राम का हरि कीर्तन करते हुए 28 अगस्त को झालदा से निकले यात्रियों का दल विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए जिले में पहुंचा। उन्होंने बताया कि देश में शांति, सद्भावना के साथ एकता का संदेश फैलाने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। काशी, प्रयागराज के साथ मथुरा, वृंदावन व अन्य तमाम जिलों व प्रदेश का भ्रमण कर पुन: पश्चिम बंगाल में यात्रा का समापन होगा। उन्होंने कहा कि धर्म आपसी सद्भावना, एकता का प्रतीक है। सभी जाति धर्म के लोगों को जाति-पात से ऊपर उठकर देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया। यात्रा में भगवान कुमार, जुरुकुमार, विलम कुमार, लगनू, साधू कुमार आदि थे। स्वागत करने वालों में दयाशंकर, सुशील सिंह व अन्य थे।

chat bot
आपका साथी