भटक रहे अन्नदाता, नहीं हो रही गेहूं की खरीद

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) अन्नदाता भटक रहे हैं। गेहूं की खरीद नहीं हो पा र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:24 PM (IST)
भटक रहे अन्नदाता, नहीं हो रही गेहूं की खरीद
भटक रहे अन्नदाता, नहीं हो रही गेहूं की खरीद

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : अन्नदाता भटक रहे हैं। गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। पाली स्थित गेहूं क्रय केंद्र से परऊपुर गांव के किसानों को यह कहकर वापस किया जा रहा है कि उनके गांव का गेहूं यहां नहीं खरीदा जाएगा। इससे उनकी दिक्कत बढ़ गई है। किसान गेहूं ऊपज को बेचने के लिए परेशान हैं, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं हो पा रही है कि उनका गेहूं खरीदा कहां जाएगा।

गेहूं ऊपज को बेचने में किसानों को कोई दिक्कत न हो। उन्हें वाजिब दाम भी हासिल हो जाय, क्रय केंद्रों की स्थापना की गई है। जबकि किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। दरअसल, केंद्रों से गांवों को संबद्ध करने में की गई मनमानी का हाल यह है कि गांवों को नजदीकी केंद्र के बजाय कई किलोमीटर दूर के केंद्रों से जोड़ दिया गया है। इससे किसान भटक रहे हैं। उनके गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है।

---------

किसानों का आरोप :

- परऊपुर गांव के किसान राम सिंह व जगदीश नारायण का कहना रहा कि सबसे नजदीकी क्रय केंद्र पाली पर गेहूं ले जाने पर यह कहकर वापस कर दिया जा रहा है उनका गांव केंद्र से संबद्ध नहीं है। यह भी जानकारी नहीं दी जा रही है कि उनका गेहूं कहां लिया जाएगा। दो अन्य केंद्रों पर भी जाकर पता कर चुके हैं लेकिन उनके गांव का नाम नहीं मिल रहा है। वहीं आनलाइन आवेदन के बाद तहसील से रिपोर्ट भी नहीं लग पा रही है। मड़ाई करके गेहूं रखा गया है, जिसकी बिक्री कैसे करें समझ में नहीं आ रहा है। इसी तरह रामेश्वर सिंह का कहना रहा कि विभागीय मिलीभगत के चलते गांवों को इस तरह केंद्रों से संबद्ध किया गया है जिससे वह परेशान हों। और दलालों के हाथ गेहूं बेचने को विवश हो जाय। उन्होंने नजदीकी केंद्रों पर किसानों के गेहूं खरीद की व्यवस्था कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी