बीडीओ के खिलाफ प्रधानों ने खोला मोर्चा

खंड विकास अधिकारी अभोली के खिलाफ प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को विकास भवन पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी को पत्रक सौंपकर धन उगाही और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। चेताया कि यदि संयुक्त खंड विकास अधिकारी को अभोली से नहीं हटाया गया तो गांव में विकास कार्य नहीं कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 04:36 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 04:36 PM (IST)
बीडीओ के खिलाफ प्रधानों ने खोला मोर्चा
बीडीओ के खिलाफ प्रधानों ने खोला मोर्चा

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : खंड विकास अधिकारी अभोली के खिलाफ प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को विकास भवन पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी को पत्रक सौंपकर धन उगाही और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। चेताया कि यदि संयुक्त खंड विकास अधिकारी को अभोली से नहीं हटाया गया तो गांव में विकास कार्य नहीं कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी खुद जिला प्रशासन की होगी।

ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी द्वारा आवास और शौचालय में धन उगाही की जा रही है। ऐसा नहीं करने पर प्रधानों के साथ अभद्रता किया जाता है। आरोप लगाया कि अराजपत्रित अधिकारी होते हुए भी शांति देवी को राजपत्रित अधिकारी पद तैनात कर दिया गया है। आक्रोश प्रधानों का आरोप है कि यदि समय रहते उच्चाधिकारी खंड विकास अधिकारी अभोली को नहीं हटाते हैं तो प्रधान काम बंद कर देंगे। आक्रोश व्यक्त करने वाले प्रधानों में दिनेश कुमार, गामा पाठक,राजेंद्र प्रसाद, सुरेश चंद्र, फूलवासी, शर्मिला, धनदेई, धर्मा देवी, शैलजा देवी, अनीता देवी, मिनाक्षी देवी, दुर्गावती देवी, दिनेश ¨सह, श्यामधर आदि थे।

chat bot
आपका साथी