ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम की ग्रामीणों को दी गई जानकारी

ह्यूमन लिबर्टी नेटवर्क मानव संसाधन एंव महिला विकास संस्थान के सहयोग से संचालित आजाद शक्ति संगठन के तत्वावधान में रविवार को भिखारीपुर स्थित सामुदायिक केंद्र में ग्राम पंचायत विकास योजना व बालश्रम आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 08:15 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 08:15 PM (IST)
ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम की ग्रामीणों को दी गई जानकारी
ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम की ग्रामीणों को दी गई जानकारी

जासं, भदोही : ह्यूमन लिबर्टी नेटवर्क, मानव संसाधन एंव महिला विकास संस्थान के सहयोग से संचालित आजाद शक्ति संगठन के तत्वावधान में रविवार को भिखारीपुर स्थित सामुदायिक केंद्र में ग्राम पंचायत विकास योजना व बालश्रम आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ब्लाक क्षेत्र के 20 गांवों के 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। संस्था द्वारा ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम की संरचनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत व्यवस्था, ग्राम पंचायत समितियों का कार्य, ग्राम पंचायत से आय के स्त्रोत सहित विभिन्न बिदुओं पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। संस्था के समन्वयक अजय कुमार यादव ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित होना हर नागरिक का अधिकार है लेकिन इसके लिए जानकारी होना आवश्यक है। कार्यशाला में कर्मबली, रमेश गौतम, राजमणि, शीबा मेहनाज, सुनीता, राकेश बिद आदि ने विभिन्न बिदुओं पर प्रकाश डाला।

chat bot
आपका साथी