ग्रामीणों ने खाद्यान्न लदा वाहन पुलिस को सौंपा

जासं सुरियावां (भदोही) कालाबाजारी के लिए जा रहे सरकारी खाद्यान्न को ग्रामीणों ने पकड़क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:08 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:08 PM (IST)
ग्रामीणों ने खाद्यान्न लदा वाहन पुलिस को सौंपा
ग्रामीणों ने खाद्यान्न लदा वाहन पुलिस को सौंपा

जासं, सुरियावां (भदोही) : कालाबाजारी के लिए जा रहे सरकारी खाद्यान्न को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। रविवार की रात निकासी कराने के बाद अभोली विकास खंड के गंगा रामपुर के कोटेदार छह बोरी खाद्यान्न दुकान पर उतारने के बजाए ट्रैक्टर से ही वापस भेज रहे थे।

ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार कालाबाजारी करने के लिए छह बोरी खाद्यान्न बाजार में भेज रहे थे। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण ट्रैक्टर को रोककर पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी होने पर पहुंची आपूर्ति निरीक्षक संगीता यादव ने अभिलेखों की जांच की। साथ ही स्टाक मिलाया लेकिन कुछ बोलने को तैयार नहीं हुईं।

दुर्गागंज थाना प्रभारी रामजी यादव ने बताया कि बताया बरामद छह बोरी खाद्यान्न को गोपीपुर कोटेदार को सुपुर्दगी में दिया गया है। मामले की जांच खाद्य एवं रसद विभाग कर रहा है।

chat bot
आपका साथी