यज्ञ की आहुति से होता है पर्यावरण शुद्ध

जासं गोपीगंज (भदोही) यज्ञ मंडप में देवताओं का वास होता है। यज्ञ में दी जाने वाली आहुति से ज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:12 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:12 PM (IST)
यज्ञ की आहुति से होता है पर्यावरण शुद्ध
यज्ञ की आहुति से होता है पर्यावरण शुद्ध

जासं, गोपीगंज (भदोही) : यज्ञ मंडप में देवताओं का वास होता है। यज्ञ में दी जाने वाली आहुति से जहां मानव का कल्याण होता है, वहीं पर्यावरण भी शुद्ध होता है। क्षेत्र के जगन्नाथपुर में सोमवार को आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ के मुख्य आचार्य पंडित बालमुकुंद मिश्रा से कथा श्रवण कर श्रद्धालु भक्ति भावना में लीन रहे। यज्ञ के पांचवें दिन कहा कि यज्ञ मंडप की परिक्रमा मात्र से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में यज्ञ से जहां बारिश होती है और इससे धन धान्य का भी लाभ होता है। शतचंडी महायज्ञ का आयोजन रमाकांत तिवारी व सोनकली देवी की ओर से किया गया है। इसी तरह नगर के पश्चिम मोहाल स्थित एक लान में सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें सतीश जी महाराज ने कहा कि सभी को सीमित सांसें मिली हैं। इन सांसों की जमापूंजी को हमें ईश्वर प्राप्ति की साधना में व्यय करना चाहिए। गृहस्थ जीवन का निर्वहन करते हुए सभी को शाकाहारी सदाचारी बनने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रेम शंकर मौर्या, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, रमाशंकर, श्रीचंद्र, विजय, विनोद, छोटेलाल, धनंजय , बृजेश, बबलू आदि थे।

chat bot
आपका साथी