सड़क निर्माण को ग्रामीणों का प्रदर्शन

बाजार में सड़क खोदकर चार वर्षों से छोड़ दिया गया। आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 11:33 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 11:33 PM (IST)
सड़क निर्माण को ग्रामीणों का प्रदर्शन
सड़क निर्माण को ग्रामीणों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, महाराजगंज (भदोही) : बाजार में सड़क खोदकर चार वर्षों से छोड़ दिया गया। आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे दिया। प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग किया। क्षेत्र के कंसापुर-महाराजगंज मार्ग को पाइपलाइन डालने के लिए चार वर्ष पहले खोदा गया था। हुसैनीपुर गांव तक खोदे गए गड्ढे की वजह से आए दिन बाइक सवार व अन्य वाहन सवार दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में छोटू सोनकर, हीरालाल सोनकर, बेचन सोनकर व बारी लाल नंदा आदि थे।

chat bot
आपका साथी