हरियाणा से बिहार जा रहे दो प्रवासियों की मौत, दो गंभीर

क्षेत्र के अमवां स्थित अंडरपास ब्रिज पर खड़े कंटेनर में बोलेरो घुस जाने से हरियाणा से बिहार जा रहे दो प्रवासियों की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। हादसा इतना भयानक था कि कटर से चालक का शव बाहर निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 May 2020 06:17 PM (IST) Updated:Mon, 11 May 2020 06:01 AM (IST)
हरियाणा से बिहार जा रहे दो प्रवासियों की मौत, दो गंभीर
हरियाणा से बिहार जा रहे दो प्रवासियों की मौत, दो गंभीर

जागरण संवाददाता, गोपीगंज(भदोही): क्षेत्र के अमवां स्थित अंडरपास ब्रिज पर खड़े कंटेनर में बोलेरो घुस जाने से हरियाणा से बिहार जा रहे दो प्रवासियों की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है। हादसा इतना भयानक था कि कटर से चालक का शव बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

लॉकडाउन-3 में मिली कुछ ढील के बाद लोग अपने मातृभूमि की ओर रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को दोपहर बाद एक बोलेरो पर सवार होकर चार लोग वाराणसी की ओर जा रहे थे। वह जैसे ही अमवां के पास अंडरपास ब्रिज पर पहुंचे कि पहले से ही खड़े कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इता जोरदार था कि वाहन के परखजे उड़ गए। तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद चालक की पहचान गुरुदेव राम पुत्र बुचुनीराम निवासी टेलरी, थाना चेनारी जनपद रोहतास के रूप में हुई जबकि दूसरे मृतक की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी थी। वाहन में सवार घायल संजय तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी डुमराव बक्सर और मुन्ना यादव पुत्र कपिल यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में पहचान के लिए सुरक्षित रख दिया गया है।

chat bot
आपका साथी