कच्छप गति से चल रहा है नाला निर्माण

जासं सुरियावां (भदोही) नगर पंचायत के बाईपास चौराहे पर नाला निर्माण कच्छप गति से चल रहा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:27 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:27 PM (IST)
कच्छप गति से चल रहा है नाला निर्माण
कच्छप गति से चल रहा है नाला निर्माण

जासं, सुरियावां (भदोही) : नगर पंचायत के बाईपास चौराहे पर नाला निर्माण कच्छप गति से चल रहा है। खोदाई करके छोड़ दिए जाने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। सुरक्षा और बचाव की व्यवस्था न होने से आए दिन लोग दुर्घघटन के शिकार हो रहे हैं।

नगर के चौराहे पर जलजमाव के संकट को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से 15वें वित्त योजना से 125 मीटर लंबा भूमिगत नाला का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए 8,91,660 रुपये बजट खर्च किया जा रहा है। चौराहे से ज्ञानपुर रोड के पश्चिम पटरी पर खोदाई कर निर्माण चल रहा है। अभी कार्य पूरा नहीं हुआ कि चौराहे से दुर्गागंज रोड पर भी खोदाई कर दिया गया। इससे स्थिति और भी खराब हो गई है। इससे आवागमन करने वालों में आक्रोश व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी