शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सलामी दी। इसके साथ ही उपस्थित अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने पुष्प अर्पित कर ड्यूटी के दौरान प्राणों की बाजी लगाने वालों को याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:44 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:16 AM (IST)
शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि
शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सलामी दी। उपस्थित अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने पुष्प अर्पित कर ड्यूटी के दौरान प्राणों की बाजी लगाने वालों को याद किया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भारत-तिब्बत सीमा की सुरक्षा में लगे केंद्रीय रिजर्व पुलिस के 21 वीर जवान 21 अक्टूबर 1959 को हाटस्प्रिंग में गश्त कर रहे थे। चीनी आक्रमणकारियों से डटकर मुकाबला किया। मुंहतोड़ जवाब देते रहे जब तक सहायता के लिए दूसरा दल नहीं पहुंच गया। इस दौरान दस वीर जवान अपनी मातृभूमि की रक्षा को लेकर अपने प्राणों की बाजी लगा दी। इस मौके पर एएसपी रवींद्र वर्मा व सीओ कालू सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी