एसपी से मिले टोल प्लाजा संविदा कर्मी

जासं ज्ञानपुर (भदोही) राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल प्लाजा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 10:57 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 11:22 PM (IST)
एसपी से मिले टोल प्लाजा संविदा कर्मी
एसपी से मिले टोल प्लाजा संविदा कर्मी

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल प्लाजा संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को पदाधिकारियों एवं कर्मियों का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला। आरोप लगाया कि लाकडाउन में किसी भी कर्मियों के निकालने पर सरकार रोक लगा दी थी। इसके बाद भी लालानगर टोल प्लाजा से कर्मियों को हटा दिया गया था। इससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट आ गया था। कंपनी के लोगों द्वारा उन्हें काम पर नहीं रखा जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष त्रिवेणी शुक्ला, राजेश कुमार तिवारी पप्पू, दिलीप उपाध्याय, मुकुंद दुबे,मनीष कुमार सिंह, अमरेश पाठक, लल्लन पांडेय आदि थे। -------------

विवाद से दुकान आवंटन बैठक स्थगित

जासं, महाराजगंज (भदोही) : कोटे की दुकान आवंटन की बैठक में परानापुर गांव में दो पक्षों के समर्थकों में विवाद व मारपीट की स्थिति बन गई। मामला गरमाता देख अधिकारी भी खिसक लिए। शुक्रवार को आयोजित बैठक में वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच शुरू हुई कहासुनी के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। गांव के बरम बाबा मंदिर पर बैठक होनी थी। जैसे ही प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरु हुई दोनों पक्षों व समर्थकों में गाली गलौज होने लगा। महिला ने लगाई न्याय की गुहार

जासं, भदोही : सुरियावां थाना क्षेत्र के नागमलपुर निवासी गीता देवी ने शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि गांव के पड़ोसियों द्वारा उसके साथ मारपीट व दु‌र्व्यवहार किया गया। थाने की पुलिस ने कार्रवाई नहीं किया। कहा कि गुरुवार को पांच की संख्या में आए मनबढ़ों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को पीटा। विरोध करने पर धमकी भी दी गई। पाली पुलिस चौकी पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

chat bot
आपका साथी