गोलीकांड में तीन गिरफ्तार, चार फरार

फालोअप सफलता. - चौरी के सरबतखानी में बच्चों के विवाद में चली थी गोली - जीवन मौत से जूझ रहा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 08:21 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 08:21 PM (IST)
गोलीकांड में तीन गिरफ्तार, चार फरार
गोलीकांड में तीन गिरफ्तार, चार फरार

फालोअप: सफलता.

- चौरी के सरबतखानी में बच्चों के विवाद में चली थी गोली

- जीवन मौत से जूझ रहा है घायल वृद्ध , दहशत में परिजन जागरण संवाददाता, चौरी(भदोही): क्षेत्र के सरबतखानी गांव में बच्चों के विवाद में चली गोली के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपित गिरफ्तार किया है जबकि चार फरार हैं। घायल वृद्ध वाराणसी स्थित अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रहा है। घटना से परिवार के लोग दहशत में हैं।

भूमि विवाद को लेकर बटुक बिद और लक्ष्मण बिद के बीच कई दिनों से तनाव चल रहा था। रविवार को बच्चों के विवाद में बटुक बिद की ओर से गोली चला दी गई थी। लक्ष्मण बिद के सीने में गाली लग गई थी। वाराणसी स्थित अस्पताल में आपरेशन कर गोली निकाली गई। मौके पर भी दो जिदा कारतूस मिला था। पुलिस ने सोमवार को ममहर बाजार स्थित आटो स्टैंड के पास से आरोपित झग्गड़ उर्फ अरविद, दीपक, दिनेश को गिरफ्तार कर लिया जबकि चार आरोपित अब भी पकड़ से बाहर हैं। पुलिस असलहा भी बरामद नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष रामदरश ने बताया कि फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

------------------

गैंगरेप के दो आरोपित गिरफ्तार

जासं, घोसिया(भदोही): औराई पुलिस ने गैंगरेप के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपित फरार चल रहे थे। टीम ने महराजगंज बाजार से सोमवार को दुर्गा ऊर्फ आनंद पुत्र प्रेम बिद निवासी कलूटपुर थाना औराई और चंदन बिद पुत्र पल्टू बिद निवासी महुवारी थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी