मदरसों और मस्जिदों में हुई दुआख्वानी, मंदिरों में प्रार्थना

दैनिक जागरण के सर्वधर्म प्रार्थना सभा जन अभियान बन गया। धार्मिक गुरुओं उलेमा सामा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 04:39 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 04:39 PM (IST)
मदरसों और मस्जिदों में हुई दुआख्वानी, मंदिरों में प्रार्थना
मदरसों और मस्जिदों में हुई दुआख्वानी, मंदिरों में प्रार्थना

जासं, भदोही : दैनिक जागरण के सर्वधर्म प्रार्थना सभा जन अभियान बन गया। धार्मिक गुरुओं, उलेमा, सामाजिक, साहित्यिक संगठनों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी भाग लिया। सपा के जिलाध्यक्ष विकास यादव व पूर्व विधायक जाहिद बेग ने जागरण की इस मुहिम का दिल खोलकर स्वागत किया वहीं पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अमित जायसवाल व ईओ जी लाल ने कहा कि आयोजन मृतकों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर योगाचार्य संदेश योगी, सभासद गिरधारी जायसवाल, करुणाशंकर दुबे, प्रिस गुप्ता, राजेश गुप्ता, शिवाकांत यादव, सुभाष यादव, नवीन यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी