धूप की धार संग गेहूं की मड़ाई कार्य ने पकड़ी रफ्तार

धूप व गर्मी चरम पर पहुंच चुकी है। दस बजे के बाद ही सूरज की किरणें लोगों को छांव में ठिठकने को विवश कर दे रहे हैं। दोपहर में तमाम लोग आराम की मुद्रा में पहुंचते हुए घरों में कैद हो जा रहे हैं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 10:33 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 10:33 PM (IST)
धूप की धार संग गेहूं की मड़ाई कार्य ने पकड़ी रफ्तार
धूप की धार संग गेहूं की मड़ाई कार्य ने पकड़ी रफ्तार

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) : धूप व गर्मी चरम पर पहुंच चुकी है। दस बजे के बाद ही सूरज की किरणें लोगों को छांव में ठिठकने को विवश कर दे रहे हैं। दोपहर में तमाम लोग आराम की मुद्रा में पहुंचते हुए घरों में कैद हो जा रहे हैं, लेकिन इस मौसम ने अन्नदाता किसानों को माकूल समय दे दिया है। धूप का साथ मिलने पर गेहूं की मड़ाई कार्य तेज हो उठा है। किसान तपती धूप में भी परिवार समेत जल्द से जल्द मड़ाई कर उपज को घर तक पहुंचाने में जी-जान से जुटे हुए हैं।

महंगे खाद-बीज के रूप में भारी भरकम लागत के साथ हाड़-तोड़ मेहनत की कटाई-मड़ाई का दौर जारी है। मौजूदा समय में हो रही कड़ाके की धूप के बाद भी किसान परिवार समेत मड़ाई में जुटे हुए हैं तो भोर से ही कटाई का कार्य शुरू कर दे रहे हैं। उपज सुरक्षित घर पहुंच जाय बिजली चलित थ्रेसर के बजाय ट्रैक्टरों से मड़ाई कराने में ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। किसानों का मानना है कि कब मौसम खराब हो जाय कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में ऊपज व भूसा जितनी जल्दी घर पहुंच जाय बेहतर होगा।

chat bot
आपका साथी