गजिया ओवरब्रिज के स्लैब की ढलाई शुरू

जासं भदोही गजिया ओवरब्रिज निर्माण को लेकर शासन स्तर से बनाए गए दबाव व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के प्रयास से निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। पिलर व फाउंडेशन का निर्माण कार्य संपन्न होने के बाद कार्यदाई संस्था ने मंगलवार को स्लैब ढलाई का काम शुरू कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 11:09 PM (IST)
गजिया ओवरब्रिज के स्लैब की ढलाई शुरू
गजिया ओवरब्रिज के स्लैब की ढलाई शुरू

जासं, भदोही : गजिया ओवरब्रिज निर्माण को लेकर शासन स्तर से बनाए गए दबाव व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के प्रयास से निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। पिलर व फाउंडेशन का निर्माण कार्य संपन्न होने के बाद कार्यदाई संस्था ने मंगलवार को स्लैब ढलाई का काम शुरू कर दिया।

निर्माण एजेंसी उ.प्र. सेतु निगम के सहायक अभियंता एच.एन. यादव व अवर अभियंता संजीव वर्मा की उपस्थिति में बड़ी संख्या में मजदूरों को लगाकर ढलाई काम शुरू कराया गया। अधिकारियों के अनुसार 24 घंटे में पहला स्लैब ढाल दिया जाएगा। दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक निर्माण कार्य संपन्न हो जाएगा। हालांकि जल निगम की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से निकलने वाला पानी निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है। चारों तरफ जलजमाव व कीचड़ होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों को कहना है कि इसे दुरुस्त करा दिया जाए तो कार्य में और तेजी आ जाएगी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शासन द्वारा लंबित समस्त परियोजनाओं को 30 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इस क्रम में ब्रिज निर्माण पूरा कराने के लिए प्रशासन गंभीर है। 20 सितंबर को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया था। कार्य में तेजी लाने व मजदूरों की संख्या बढ़ाकर रात में भी काम कराने का निर्देश दिया था। इसका असर देखने को मिला है। इस संबंध में अवर अभियंता संजीव वर्मा का कहना है कि चारों पिलर तैयार हो गए हैं। फाउंडेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पहले स्लैब की ढलाई का काम शुरू कर दिया गया है। कुल पांच स्लैब बनाने हैं। उम्मीद है कि निर्धारित अवधि में काम पूरा कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी