रंगोली प्रतियोगिता में निखरी छात्राओं की प्रतिभा

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में चौरी चौरा शताब्दी समारोह के तहत गुरुवार को गृह विज्ञान की ओर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 06:39 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 06:39 PM (IST)
रंगोली प्रतियोगिता में निखरी छात्राओं की प्रतिभा
रंगोली प्रतियोगिता में निखरी छात्राओं की प्रतिभा

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में चौरी चौरा शताब्दी समारोह के तहत गुरुवार को गृह विज्ञान की ओर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 16 टीम तैयार कर संपन्न कराई गई प्रतियोगिता में सभी ने अपनी टीम के रंगोली को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। टीम संख्या 10 को प्रथम, 14 को द्वितीय व टीम संख्या सात को तृतीय स्थान मिला।

इसके साथ ही टीम संख्या चार, आठ व 13 को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में डा. शुभा श्रीवास्तव, डा. हेमंत निराला व डा. रत्नेश सोनी शामिल थे। प्राचार्य डा. पीएन डोंगरे ने रंगोली का अवलोकन किया। कहा कि रंगोली भारतीय लोक संस्कृति की सु²ढ़ परंपरा है। प्रत्येक अनुष्ठान का अभिन्न अंग बनता है। उन्होंने छात्राओं को मेहनत के साथ पढ़ाई करने का संदेश दिया व उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका गृह विज्ञान विभाग प्रभारी डा. मनीषा सहित अन्य थे।

chat bot
आपका साथी