खेल प्रतियोगिता से पैदा होती है भाईचारे की भावना

जासं ज्ञानपुर (भदोही) विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि डीघ के ब्लाक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:55 PM (IST)
खेल प्रतियोगिता से पैदा होती है भाईचारे की भावना
खेल प्रतियोगिता से पैदा होती है भाईचारे की भावना

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि डीघ के ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान कहा कि खेल प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में भाईचारे की जागृति होती है। युवा कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता का चकमानधाता मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कौलापुर के चंदन यादव प्रथम, बिहरोजपुर के किशन कुमार द्वितीय व मदनपुर के चंद्रशेखर ने तीसरा स्थान पाकर अपना जलवा दिखाया। इसी तरह 1500 मीटर बालिका दौड़ में छतमी की काजल यादव प्रथम, आरती बिद द्वितीय व रिकी ने तृतीय स्थान हासिल की। लंबी कूद में छतमी की गुड़िया वर्मा प्रथम, आशा यादव द्वितीय व प्रियंका यादव तृतीय रहीं। गोला व डिस्कस थ्रो में बिहरोजपुर की काजल सिंह प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान खेलों में भी खिलाड़ियों की प्रतिभा देख दर्शक तालियों से उत्साह वर्धन करते रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान काशीनाथ, आशीष कुमार मिश्रा, जीत नारायण आदि थे।

chat bot
आपका साथी