तपती धूप ने बढ़ाई, मड़ाई की रफ्तार

धूप व गर्मी चरम पर पहुंच चुकी है। दस बजे के बाद ही सूरज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 03:05 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 03:05 PM (IST)
तपती धूप ने बढ़ाई, मड़ाई की रफ्तार
तपती धूप ने बढ़ाई, मड़ाई की रफ्तार

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) : धूप व गर्मी चरम पर पहुंच चुकी है। दस बजे के बाद ही सूरज की किरणें लोगों को छांव में ठिठकने को विवश कर दे रहे हैं लेकिन इस मौसम ने अन्नदाता किसानों को माकूल समय दे दिया है। धूप का साथ मिलने पर गेहूं की मड़ाई कार्य तेज हो उठा है। किसान तपती धूप में भी परिवार समेत जल्द से जल्द मड़ाई कर उपज को घर तक पहुंचाने में जी-जान से जुटे हुए हैं।

महंगे खाद-बीज के रूप में भारी भरकम लागत के साथ हाड़-तोड़ मेहनत कर बोई गई किसानों की गेहूं सहित अन्य फसल तैयार हो चुकी है। इस बार रह-रहकर मौसम के बिगड़ते रहे मिजाज को देखते हुए किसान पुन: मौसम न खराब हो इसे देखते हुए कटाई-मड़ाई को जल्द से जल्द पूरा कर लेना चाह रहे हैं। कड़ाके की धूप के बाद भी किसान परिवार समेत मड़ाई में जुटे हुए हैं तो भोर से ही कटाई का कार्य शुरू कर दे रहे हैं। उपज सुरक्षित घर पहुंच जाय बिजली चलित थ्रेसर के बजाय ट्रैक्टरों से मड़ाई कराने में ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी