बारिश ने दैनिक मजदूरों की छीन ली रोजी रोटी

जासं भदोही स्थान भदोही के मेनरोड महादेव मंदिर। समय दोपहर 12 बजे। बारिश के बीच विभिन्न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:46 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:46 PM (IST)
बारिश ने दैनिक मजदूरों की छीन ली रोजी रोटी
बारिश ने दैनिक मजदूरों की छीन ली रोजी रोटी

जासं, भदोही : स्थान: भदोही के मेनरोड महादेव मंदिर। समय: दोपहर 12 बजे। बारिश के बीच विभिन्न गांवों से काम की तलाश में आए 32 दिहाड़ी मजदूरों का जमावड़ा। सबके चेहरे पर निराशा के भाव। दोपहर होने को है लेकिन काम नहीं मिला। जैसे-जैसे समय बीतता जाएगा वैसे- वैसे उम्मीदें भी दम तोड़ती गई। यह एक दिन की बात नहीं बल्कि रोज सुबह 100 से 150 लोग उम्मीदें लेकर लोग काम की तलाश में आते हैं। कुछ लोगों को काम मिलता है जबकि अधिकतर निराश होकर वापस लौट जाते हैं। यह सिलसिला पिछले दो माह से चल रहा है। इन दिनों बारिश ने कहर ढा दिया है। ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों की समस्या और बढ़ गई है। हाल यह है कि तीन दिन से लगातार मजदूर खली हाथ घर लौटने को विवश हो रहे हैं। मूंसीलाटपुर के रामकुमार राय नवहानी गांव निवासी भाइलाल बिद, पिपरिस के महेंद्र गौतम सरबतखानी के राजेंद्र गौतम, देवनाथपुर के आसिफ शेख का कहना है कि लाकडाउन खुलने के बाद काम मिलने लगा था लेकिन बारिश शुरू होने से समस्या बढ़ गई है। मजदूरों ने बताया कि तीन दिन से लगातार खाली हाथ घर लौट रहे हैं।

chat bot
आपका साथी