पालिकाध्यक्ष ने कार्यालय परिसर में किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने पालिका कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने समस्त सभासदों से अपने अपने वार्डों में पौधारोपण करने व पौधों के रखरखाव के प्रति गंभीरता बरतने पर बल दिया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पौधारोपण करने की आवश्यकता है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी जी लाल सभासद हन्नान अंसारी राजेश गुप्ता राजेश जायसवाल जाहिद सिद्दीकी आदि थे।
जासं, भदोही : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने पालिका कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने सभासदों से अपने अपने वार्डों में पौधारोपण करने व पौधों के रखरखाव के प्रति गंभीरता बरतने पर बल दिया। अधिशासी अधिकारी जी लाल, सभासद हन्नान अंसारी, राजेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, जाहिद सिद्दीकी आदि थे।
उधर रेलवे पुलिस ने जीआरपी चौकी इंचार्ज वीके सिंह के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।