चमक रहा मुख्यद्वार, जर्जर हो चुकी है सुरक्षा दीवार

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) सजायाफ्ता कैदियों व बंदियों के साथ जेल व्यवस्था की सुरक्षा के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 04:52 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 04:52 PM (IST)
चमक रहा मुख्यद्वार, जर्जर हो चुकी है सुरक्षा दीवार
चमक रहा मुख्यद्वार, जर्जर हो चुकी है सुरक्षा दीवार

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : सजायाफ्ता कैदियों व बंदियों के साथ जेल व्यवस्था की सुरक्षा के लिए जिला कारागार की सुरक्षा दीवार जर्जर हो चुकी है। मरम्मत व रख-रखाव के अभाव में जर्जर दीवार कब धराशाई हो जाए इसका कोई भरोसा नहीं है। जबकि जेल प्रशासन की ओर से प्रत्येक वर्ष भारी-भरकम धनराशि भी खर्च की जाती है।

आजादी व गणतंत्र दिवस के प्रमुख पर्व पर मुख्य द्वार की रंगाई-पोताई कर जिम्मेदारी से मुक्ति ले ली जाती है। जबकि जर्जर दीवार की मरम्मत की ओर किसी का ध्यान नहीं हैं। इससे दीवार ढहने का खतरा कायम है। उप कारागार का दर्जा प्राप्त जेल को ही जनपद सृजन की घोषणा के बाद जिला कारागार बना दिया गया है। दशकों पुरानी जेल की दीवार मुख्य द्वार को छोड़कर जर्जर हो चली है। मरम्मत को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा गंभीरता न दिखाने से जगह जगह दीवार क्षतिग्रस्त हो चली है। लोगों का मानना है कि दीवार की मरम्मत नहीं कराई गई तो यह कभी भी धराशाई हो सकता है।

chat bot
आपका साथी