भूमि विवाद को लेकर चली लाठी, युवक की गई जान

जागरण संवाददाताऊंज(भदोही) क्षेत्र के मुंगरी गांव में बुधवार को सुबह भूमि विवाद को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:38 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:38 PM (IST)
भूमि विवाद को लेकर चली लाठी, युवक की गई जान
भूमि विवाद को लेकर चली लाठी, युवक की गई जान

जागरण संवाददाता,ऊंज(भदोही): क्षेत्र के मुंगरी गांव में बुधवार को सुबह भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में विनोद कुमार (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए भेज दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में नौ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ऊंज थानाक्षेत्र के मुंगरीगांव में राजपति और अमरनाथ के बीच भूमि विवाद को लेकर नौ अक्टूबर को मारपीट हो गई थी। एक ओर से शशिदेवी ने नौ और दूसरे पक्ष से सूर्यमणि गौतम ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इस घटना को लेकर दोनों गुट में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बुधवार को सुबह विनोद कुमार शौच के लिए सिवान में जा रहे थे। पहले से ही घात लगाकर बैठे विपक्षी राजपति गुट के लोगों ने विनोद कुमार पर हमला कर दिया। शोर गुल सुनकर पहुंचे परिवार के लोग विनोद को सिर में गंभीर चोट लगने से अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान मौत की जानकारी मिलते ही विपक्ष के लोग फरार हो गए। स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक विनोद के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पति की मौत की जानकारी होते ही पत्नी संजू बेहोश होकर गिर पड़ी। वह मेरठ में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ माह पूर्व घर आया था। थानाध्यक्ष पूजा कौर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी