धुआंमुक्त हुई रसोई, खिल उठे महिलाओं के चेहरे

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) शासन स्तर से संचालित उज्ज्वला योजना के तहत गुरुवार को और

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:46 PM (IST)
धुआंमुक्त हुई रसोई, खिल उठे महिलाओं के चेहरे
धुआंमुक्त हुई रसोई, खिल उठे महिलाओं के चेहरे

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : शासन स्तर से संचालित उज्ज्वला योजना के तहत गुरुवार को औराई क्षेत्र के कई गांवों में भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने गरीब परिवारों को रसोईं गैस सिलेंडर व कनेक्शन प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। गैस कनेक्शन मिलने के साथ धुआंमुक्त हुई रसोईं से लाभार्थी महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

विधानसभा औराई के इटवा बेजवा, कुरौना,भरतपुर, लोकमानपुर, पूरेरिसाल, हरिहरपुर, विसापुर, डूढवा आदि गांवों में मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खाना बनाने के लिए महिलाओं को लकड़ी और गोबर के उपली का प्रयोग करना पड़ता था। जिससे अक्सर महिलाओं की आंख और स्वास्थ्य खराब हो जाता था। केंद्र सरकार की योजना गरीब महिलाओं को भी चूल्हा नहीं फूंकना पड़ेगा। केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य, शिक्षा और विद्युत आदि के क्षेत्र में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव, अनुराग दुबे, अनिल कुमार सिंह मुन्ना, गोवर्धन राय, अमित दुबे आदि थे।

chat bot
आपका साथी