ठंड में भी गंगा घाट पर डटे रहे अनशनकारी

जागरण संवाददाता गोपीगंज (भदोही) रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल का निर्माण कराने की मांग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 04:09 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 04:09 PM (IST)
ठंड में भी गंगा घाट पर डटे रहे अनशनकारी
ठंड में भी गंगा घाट पर डटे रहे अनशनकारी

जागरण संवाददाता, गोपीगंज (भदोही) : रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल का निर्माण कराने की मांग को लेकर सर्व समाज जनहित पार्टी की ओर से शुरू किया गया क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। ठंड के बाद भी कार्यकर्ता अनशन स्थल पर डटे रहे। अनदेखी पर विरोध जताया व नारेबाजी की।

अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने कहा कि पक्का पुल निर्माण की मांग लेकर सात दिवसीय प्रतीक क्रमिक अनशन किया जा रहा है। जो 10 जनवरी त चलेगा। ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। रामपुर गंगा घाट पर पुल के निर्माण से विकास होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ला, राना सिंह, धनेश पंडा, शालिगराम दुबे, प्रदोष पंडा, राजेंद्र सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी