प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान करेंगे एमडीएम खाते का संचालन

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) मध्याह्न भोजन योजना के खाते का संचालन प्रधानाध्यापक संग नव चयि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 07:06 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 07:06 PM (IST)
प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान करेंगे एमडीएम खाते का संचालन
प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान करेंगे एमडीएम खाते का संचालन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : मध्याह्न भोजन योजना के खाते का संचालन प्रधानाध्यापक संग नव चयनित ग्राम प्रधान संयुक्त रूप से करेंगे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने सभी परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को मध्याह्न भोजन योजना निधि के खाते को ग्राम प्रधान के साथ संचालित करने का निर्देश दिया है।

दरअसल, पिछले ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने व पंचायत चुनाव के दौरान एमडीएम निधि के खाते को ग्राम प्रधान के स्थान पर अभिभावक संघ-विद्यालय प्रबंध समिति के साथ संचालित किया जा रहा है। अब नए प्रधानों का चयन हो जाने व उनके द्वारा शपथ ग्रहण कर कार्य शुरू कर देने के बाद एमडीएम खाते का संचालन भी उनके साथ किया जाएगा। बीएसए ने इसमें किसी तरह की लापरवाही न करने की चेतावनी दी है।

chat bot
आपका साथी