लोकतंत्र का महापर्व आज, चाकचौबंद सुरक्षा इंतजाम

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया के तहत जिला पंचायत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 04:49 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 04:49 PM (IST)
लोकतंत्र का महापर्व आज, चाकचौबंद सुरक्षा इंतजाम
लोकतंत्र का महापर्व आज, चाकचौबंद सुरक्षा इंतजाम

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया के तहत जिला पंचायत, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सीट के लिए होने वाले मतदान को लेकर बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लाक मुख्यालयों से पोलिग पार्टियां रवाना की गई। देर शाम तक सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मचारी और सुरक्षा बल पहुंच गए। अव्यवस्था का आलम यह रहा है कि किसी बस्ते में मतपत्र कम रहे तो किसी में दूसरे गांव के मतदाता सूची डाल रखा गया था। मिलान करने में कर्मियों को तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और एसपी रामबदन सिंह भ्रमण कर तैयारी की हकीकत देखी।

मतदान दिवस महापर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। अधिसूचना जारी होने के बाद से चल रही तैयारियों ने मूर्त रूप ले लिया है। ब्लाक मुख्यालयों अलग- अलग न्याय पंचायत के लिए अलग- अलग पंडाल बनाए गए थे। बारी-बारी से पीठासीन अधिकारियों के साथ ही साथ अन्य कर्मियों को बुलाकर उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी दी जा रही थी। इसके साथ ही साथ मत पेटिका के साथ ही साथ अन्य सामग्री दी जा रही थी। विकास खंड भदोही में नेशनल इंटर कालेज, सुरियावां में ब्लाक परिसर, औराई में काशीराज महाविद्यालय इंटर कालेज, ज्ञानपुर में गुलाबधर मिश्र इंटर कालेज, डीघ में कोइरौना इंटर कालेज और अभोली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभोली से 1889 पोलिग पार्टियां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुई। अधिसंख्य पीठासीन अधिकारियों ने अपने कागजातों को परिसर में ही बैठकर ठीक किया। पोलिग पार्टियों में पुलिस बल के अलावा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान कर्मी भी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी