आक्सीजन प्लांट संचालित होने के पहले ही खराब हो गया जनरेटर

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर(भदोही) स्वास्थ्य विभाग खरीद-फरोख्त को लेकर हर समय सुर्खियों में र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:46 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:46 AM (IST)
आक्सीजन प्लांट संचालित होने के पहले ही खराब हो गया जनरेटर
आक्सीजन प्लांट संचालित होने के पहले ही खराब हो गया जनरेटर

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): स्वास्थ्य विभाग खरीद-फरोख्त को लेकर हर समय सुर्खियों में रहता है। आक्सीजन खरीद का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब आक्सीजन प्लांट में लगे उपकरणों की खरीद में धांधली पर सवाल उठने लगे हैं।

गत दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में स्थापित आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने पहुंची जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के सामने जनरेटर नहीं चल पाया था। इस मामले में उन्होंने रिपोर्ट तलब की है। प्लांट में ओर बेहतर सुविधा आदि के लिए हिदायत दी है।

सुरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएसआर मद से आक्सीजन प्लांट लगाया गया है। इसे संचालित कराने के लिए सात लाख रुपये से जनरेटर की खरीद की गई है। निरीक्षण में जब वह जनरेटर चलाने लिए कहा तो स्टार्ट नहीं हो सका। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जिलाधिकारी ने इस मामले कें कंपनी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। उनके कड़े तेवर को देख स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों की नींद उड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि जनरेटर अधिक दाम में भी खरीदा गया है। इस मामले में संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों पर गाज गिर सकती है। सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि जनरेटर की खरीद जैम पोर्टल से किया गया है। जनरेटर चलने में कोई दिक्कत नहीं है। हो सकता है कि जिलाधिकारी की ओर से कंपनी को नोटिस दी गई हो। इसकी जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इसके बाद सरकार ने बड़े पैमाने पर पूरे देश में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया।

chat bot
आपका साथी