आजादी का पर्व आज, तैयारी पूरी

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) आजादी का पर्व परंपरागत उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 05:13 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 05:13 PM (IST)
आजादी का पर्व आज, तैयारी पूरी
आजादी का पर्व आज, तैयारी पूरी

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : आजादी का पर्व परंपरागत उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शनिवार को दुकानें तिरंगे से सजी रहीं तो स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में तैयारी पूरी की जा चुकी हैं। इंटरनेट मीडिया पर अभी से जश्ने आजादी की चर्चा और बधाइयों का दौर शुरू हो जाने के कारण सबके मन-मिजाज पर पहले से ही पर्व का पारंपरिक उत्साह छा गया है। विशेषकर युवाओं और बच्चों में खासा सक्रियता देखी जा रही।

स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को सुबह छह बजे जनपद के सभी विद्यालयों से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सात बजे से क्रास कंट्री रेस प्रस्तावित है। रेस पाली बाजार से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न होगा। सुबह आठ बजे सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर प्रात: आठ बजे राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण करेंगे जबकि 8.20 बजे क्रास कंट्री रेस में विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। 8.40 बजे दी सेंट्रल बार में जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह 9 बजे आदित्य पुस्तकालय ज्ञानपुर में जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह 9.10 बजे विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज से ज्ञानसरोवर तक एक मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। 9.30 बजे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा गांधी उद्यान में पौधरोपण किया जाएगा। सुबह 10 बजे महाराजा चेतसिंह चिकित्सालय में जिलाधिकारी द्वारा मरीजों को फल वितरण किया जाएगा । 10.30 बजे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कारागार में कैदियों में फल वितरित करेंगे।

----------------

आकर्षक ढंग से सजा औराई तहसील

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : आजादी का पर्व मनाने को लेकर लोग अलग-अलग ढंग से तैयारी करने में जुटे हुए हैं। शिक्षण संस्थानों में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर छात्र-छात्राएं रिहर्सल कर तैयारी में लगे रहे तो जिला प्रशासन स्तर से भी विविध आयोजनों की तैयारी होती रही। औराई तहसील को इस बार आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम चंद्रशेखर द्वारा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी